Email Subscriptions

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Aap is duniya me akele nhi ho

"आप इस दुनिया में अकेले नहीं है"

मैं....?
मैं इस दुनिया में तुम्हारा सबसे अच्छा दोस्त हूँ।

जब सारी दुनिया तुमसे मुँह मोड़ ले तब तुम मेरे पास आ सकते हो। मैं अगर तुम्हारी बगल में खड़ा हूँ तो समझ लो सारी दुनिया तुम्हारे साथ खाड़ी है। तुम इन  मुश्किलों से टूटे जा रहे हो, मेरा हाथ थामो, मैं तुम्हारी खिलाफत करने वाली ताकतों को भीतर से हिलाकर रख दूँगा।

मैं सपनों का सौदागर हूँ, मैं विश्वास का अनन्य स्रोत हूँ, महत्वाकांक्षाओं का निरन्तर बहता हुआ झरना हूँ, मैं तुम्हारे भीतर इच्छाओं का पुंज हूँ, तुम्हारे संघर्षों का सबसे करीबी दर्शक और साझेदार मै हूँ।

मैं भविष्य का आकार हूँ, जिस रूप में सोचो उस रूप में साकार हूँ, मैं हताशा की नमी से भरी बारिश में तुम्हारा छाता हूँ, मैं तुम्हारी सफलता के मार्ग का पहला पत्थर हूँ, मैं हवाओं की तरह आशा देता हूँ। भय, चिन्ता और व्याकुलता मुझसे थर थर काँपते हैं।

मैं तुम्हारी समस्त शक्तियों की  खान हूँ, मैं आत्मविश्वास का न मिटने वाला स्रोत हूँ, मैं तुम्हारा आत्मसम्मान और स्वाभिमान हूँ, ये समझ लो मेरे बिना तुम मिट्टी के पुतले हो। मैं जब तक तुम्हारे साथ हूँ वक्त और हालात तुम पर कुछ भी हथौड़े बरसाए; बरसाने दो, तुम्हें किस आकार में ढलना है वो मैं तय करूँगा !

जब मै तुमारे साथ हु तो इस दुनिया की किया औकात की तुम्हे हरा सके बस तुम होसलो से चलो मै तुमरे साथ हु !

Comments

FOR LATEST UPDATE NOTIFICATION

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner